Thursday, November 15, 2012

आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभ कामनाएं !!!!

Friday, January 27, 2012

  • फ्रांस में किसी मृत व्यक्ति से विवाह करना वैध है।
  • हांग कांग में पति के द्वारा छली गई पत्नी अपने पति की हत्या कर सकती है, किन्तु इसके लिए वह केवल अपने नंगे हाथों का ही प्रयोग कर सकती है। दूसरी ओर वह अपने पति की प्रेमिका की हत्या मनचाहे तरीके से कर सकती है।
  • स्कॉटलैंड में गाय रखने वाले व्यक्ति का मदिरा पीकर मतवाला होना गैरकानूनी है।
  • न्यू यार्क में बच्चों के द्वारा सिगरेट तथा सिगार के टोंटे एकत्रित करना गैरकानूनी है।
  • केन्टुकी Kentucky, यूनाइटेड स्टेट्स में प्रत्येक नागरिक को साल में कम से कम एक बार नहाना जरूरी है।
  • सऊदी अरब में पति के द्वारा पत्नी को कॉफी की आपूर्ति न करने पर पत्नी को पति से तलाक लेने का अधिकार हासिल है।
  • मियामी में किसी जानवर की नकल करना नाजायज है।
  • 1960 तक किसी लंबे बाल वाले व्यक्ति को डिजनीलैंड में जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
  • आइसलैंड के रेस्टॉरेंट्स में टिप देने को अपमान करना माना जाता है।
  • स्त्रियों को व्होट देने का अधिकार सबसे पहले न्यूजीलैंड में मिला।
  • मास्को में मौसम पूर्वानुमानकर्ता को मौसम के गलत पूर्वानुमान करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।
  • शंघाई, चीन में लाल रंग की कार रखना अवैधानिक है।
  • एरिजोना में ऊँट का शिकार करना अवैधानिक है।
  • सिंगापुर में चुइंग गम रखना या बेचना अवैधानिक है।
  • फ्लोरिडा में घोड़ा चोरी करने पर फाँसी की सजा हो सकती है।
  • प्राचीन इंग्लैंड में कोई भी व्यक्ति राजा की सहमति न मिलने पर यौनाचार नहीं कर सकता था।

Tuesday, January 3, 2012

पिछली रात में एक बार फिर हम हिन्दुस्तानियों ने साबित कर दिया कि हम कितने भी आधुनिक बनने की कोशिश कर लें लेकिन कोई न कोई मौका हम स्वतः दे देते हैं अपने ऊपर हसने वालों को। एक निहायत ही वाहियात अफवाह इतनी तेजी से फैली की देखते देखते पूरे शहर या यूँ कहें की कई शहरों को अपने जाल में उलझा दिया, लोगों में यह अफवाह फैली की लोफ बुत बन जा रहे हैं। ऐसे अफवाह फ़ैलाने वालों पर रास्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कारवाई करनी चाहिए।

Monday, January 2, 2012

मेरे सभी पाठकों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनायें।। क्षमा चाहता हूँ इतने दिनों तक आपसे दूर रहने के लिए। ।